पंजाबी युवक ने मौत से जुझते हुए बचाई तीन लोगों की जान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मलेरकोटला के रहने वाले एक युवक ने मरते मरते तीन लोगों को जिन्दगी दे कर चला गया। जानकारी अनुसार सूरज नाम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मलेरकोटला के रहने वाले एक युवक ने मरते मरते तीन लोगों को जिन्दगी दे कर चला गया। जानकारी अनुसार सूरज नाम का युवक 28 अप्रैल को अपने घर जा रहा था कि अचानक रास्ते में उसके मोटरसाइकिल की कार के साथ टक्कर हो गई जिस कारण वो बुरी तरह से जख्मी हो गया।

organ donor

जख्मी हालत में उसको पीजीआई इलाज के लिए भेजा गया तो वहां पर सूरज कोमा में चला गया। डॉक्टरों ने 5 मई को कहा कि सूरज का ब्रेन डैड हो गया है। उसके बचने की बहुत ही कम उम्मीद है। इसके बाद जब सूरज के पिता को डॉक्टरों से पता चला कि उनका बेटा तीन लोगों को नई जिंदगी दे सकता है तो अपने पूरे परिवार की सहमति के साथ इस बात के लिए रजामंदी दे दी।

organ donor

डॉक्टरों ने सूरज के परिजनो के कहने पर सुरज का लिवर, दोनों किडनी और पैनक्रियाज को अलग अलग लोगों को दे दिया जिसके बाद उन लोगों को नई जिदंगी मिल गई। इस पर सुरज के पिता ने कहा कि उनका दुख कभी कम तो नहीं हो सकता है पर उनके बेटे की वजह से किसी को नई जिंदगी मिली इस बात कि उनको खुशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *