ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पिहोवा के मुकीमपुरा गांव में झाड़ फूंक करने वाले एक बाबा ने अपना इलाज कराने आई महिला से छेड़छाड़ की। महिला की ओर से विरोध किए जाने पर बाबा ने उसकी चिमटे से पिटाई कर डाली। इतना ही नहीं जब महिला के पति ने बाबा को रोकना चाहा तो उसके चेलों ने महिला के पति को पकड़ लिया और बाबा के काम में हस्तक्षेप न करने की बात कही।
घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी बाबा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

