एलएसपी जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, खराब स्वास्थ्य बताया इस्तीफा देने का कारण

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जहां सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने में लगी हुई है। वहीं, ऐसे में सांसद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जहां सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने में लगी हुई है। वहीं, ऐसे में सांसद राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के पानीपत के जिला अध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस्तीफा देने का कारण उन्होंने खराब स्वास्थ्य बताया है, लेकिन कुछ लोग इसका कुछ ओर ही कारण बता रहे है।

लोसपा के जिला अध्यक्ष रितेश शर्मा की ओर से इस्तीफा दिए जाने के तुरंत बाद पार्टी ने आनन-फानन में बाबू राम गोयल को पानीपत जिले का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है, लेकिन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी जिला अध्यक्ष की ओर से दिए गए इस्तीफे से कई सवाल खड़े हो गए है।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *