विवाहिता ने की आत्महत्या, मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट, 9 लोगों पर मामला दर्ज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जिला फतेहगढ़ साहिब में एक विवाहिता की ओर से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है,मृतका की पहचान मनप्रीत कौर गांव सद्दोमाजरा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जिला फतेहगढ़ साहिब में एक विवाहिता की ओर से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है,मृतका की पहचान मनप्रीत कौर गांव सद्दोमाजरा निवासी को रूप में हुई है । मृतका के परिजनों के अनुसार मनप्रीत ने अपने ससुरालियों से तंग आकर नहर में छलांग लगा अपनी जीवनलीला समाप्त करली ।

वही मृतका मनप्रीत कौर ने सुसाइड करने से पहले रात को 6 पन्नों का सुसाईड नोट लिखकर शादी के बाद ससुराल परिवार में अपनी जिंदगी में काटे सभी दुखों और उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताडि़त करने वाले सभी ससुरालियों के नाम लिखे हैं। उधर पत्नी की मौत की खबर सुन पति ने भी आत्महत्या कोशिश की,जो चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती करवाया गया है । इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुराल के 9 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

 विवाहिता ने की आत्महत्या

नहर में छलांग लगाकर की आत्महत्या

आत्महत्या से पहले लिखा 6 पन्नों का सुसाईड नोट

पुलिस ने पति समेत  9 लोगों पर मामला दर्ज

Watch Video

https://youtu.be/Gyac8dIfj8o

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *