मां-बाप और बच्चों के बीच आ गई नदी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  लगातार दो दिन से हो रही बारिश मोरनी खंड के बालदवाला पंचायत के लोगों और स्कूली बच्चों के लिए आफत बन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  लगातार दो दिन से हो रही बारिश मोरनी खंड के बालदवाला पंचायत के लोगों और स्कूली बच्चों के लिए आफत बन गई है। स्कूल गए बच्चों और ग्रामीणों का कई घंटे तक आपस में संपर्क कटा रहा। बारिश के कारण इलाके से गुजर रही नदी में उफान आ गया। उफान के चलते स्कूल से घर की ओर आ रहे बच्चे नदी के दूसरे किनारे पर फंस गए।

https://www.youtube.com/watch?v=KQVxG9dCrPY&feature=youtu.be

बच्चों के इंतजार में उनके परिजन नदी के दूसरे किनारे पर खड़े होकर पानी कम होने का इंतजार करते रहे। जानकारी के अनुसार मोरनी खंड के बालदवाला स्कूल के बच्चे दोपहर की छुटी के समय जब घर लौटने लगे तो बारिश के कारण नदियां उफान पर आने लगी। इस दौरान ग्रामीण और स्कूली बच्चे नदी किनारे खडे होकर घंटों पानी उतरने का इंतजार करते रहे। नदी उफान पर होने के कारण तुर्रो गांव के लोगों ने इक्कटा होकर बच्चो को नदी के पानी मे जाने से रोक दिया।RAIPURRANIगौरतलब है कि बारिश का मौसम मोरनी पहाड़ी क्षेत्र के लोगों और स्कूली बच्चों के लिए आफत बनकर आता है। आम दिनों की तरह बारिश के दिनों में भी ग्रामीण अपने बच्चों को नदी पार कराकर स्कूल भेजते है और जब तक बच्चे घर वापस नहीं लौट जाते, तब तक उनकी सांसे अटकी रहती है। ग्रामीणों ने सरकार के बालदवाला से तुर्रो नदी पर पुल बनवाने की मांग की है, जिससे सालों से चली आ रही उनकी ये समस्या खत्म हो सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *