हरियाणा रोडवेज की बस ने महिला को कुचला, महिला की हालत गंभीर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  बढिया परिवहन सेवा को लेकर देश में नंबर पर रहने का दावा करने वाली हरियाणा रोडवेज का कहन दिनों दिन बढ़ता जा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  बढिया परिवहन सेवा को लेकर देश में नंबर पर रहने का दावा करने वाली हरियाणा रोडवेज का कहन दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। हरियाणा रोड़वेज किसी ना किसी व्यक्ति जान ले रही है। इसी तरह का एक और मामला रेवाड़ी से सामने आया है जहां पर हरियाणा रोडवेज ने एक महिला को बुरी तरह से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ित महिला को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Woman accident

बताया जा रहा है ये हादसा रेवाड़ी अड्डे के पास हुआ। एक तेज रफ्तार  वाली हरियाणा रोडवेज सवारियों को लेकर निकल रही थी कि उसने गेट पर ख़ड़ी एक महिला को कुचल दिया जिस कारण महिला गंभीर जख्मी हो गई। घायल अवस्था में महिला को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं दूसरी तरफ घायल अवस्था में महिला को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। गौरतलब है कि अब ये देखना होगा कि रोडवेज प्रशासन आरोपी ड्राइवर के खिलफ किस तरह की कार्रवाई करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *