Hisar Fraud: भारतीय सेना का मेजर बताकर हिसार की युवती से हजारों रुपये की ठगी, मोहाली में किराये के फ्लैट से सेना की वर्दी की बरामद

Hisar Fraud Army Officer: हिसार के आजाद नगर थाना पुलिस ने वैवाहिक साइट के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले शातिर जालसाज से फर्जी सेना की…

Hisar Fraud Army Officer: भारतीय सेना का मेजर बताकर हिसार की युवती से हजारों रुपये की ठगी, मोहाली में किराये के फ्लैट से सेना की वर्दी की बरामद

Hisar Fraud Army Officer:

हिसार के आजाद नगर थाना पुलिस ने वैवाहिक साइट के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले शातिर जालसाज से फर्जी सेना की वर्दी बरामद की है। आरोपित ने खुद को भारतीय सेना का मेजर बताकर एक युवती से हजारों रुपये की ठगी की थी। आरोपी की पहचान जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के मेहरराजुदी के रूप में हुई थी।

भाई आर्मी है बताकर खरीदी थी वर्दी

आजाद नगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी वेटर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के गांव अवनीपुरा वासी मेहरराज उद दिन हजाम से रिमांड के दौरान उसके मोहाली स्थित किराये के फ्लैट से सेना की वर्दी बरामद कर ली है। आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि चंडीगढ़ से भाई को आर्मी में बताकर वर्दी खरीदी थी। इसी वर्दी को पहनकर वह खुद को मेजर बताता था। अपनी फोटो खींचकर और वीडियो कॉल करके हिसार की युवती को धोखा दे रहा था। उसने वैवाहिक वेबसाइट पर लड़कियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए अपना नाम निशांत सहारन रखा।

30 हजार ऐंठे

शिकायतकर्ता के अनुसार खुद को मेजर, 132 किला जमीन का मालिक, बहन को डॉक्टर और मामा को अमृतसर का सांसद बताया था। इस पर विश्वास कर लिया और जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने शिकायतकर्ता की बेटी से 30 हजार रुपए ऐंठे थे। जांच अधिकारी सुनील बूरा ने बताया कि अभी आरोपी का एक दिन का रिमांड बाकी है। इससे और गहनता से पूछताछ कर रहे हैं। वेबसाइट पर फर्जी आईडी बनाने से लेकर पारिवारिक, संपत्ति संबंधित जानकारियां झूठी निकली। इसका फोन भी खंगाला है जिसमें चैटिंग मिली है। इसको लेकर भी पूछताछ जारी है।

अन्य ख़बरें जानें-

‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’ 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *