ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा की एक दबंग महिला ड्राइवर की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में राजकीय महिला कॉलेज की महिला डाइवर एक मनचले की धुनाई करते हुए नजर आ रही है।
दरअसल, छात्राओं ने बताया कि युवक एक महीने से उन्हें परेशान कर रहा था, वह लड़कियों को छेड़ता और उन्हें अश्लील इशारे करता था, जिसके बारे में उन्होंने महिला ड्राइवर पंकज को बताया।
इसके बाद पंकज ने इस युवक की जबरदस्त पिटाई कर डाली। जिसके बाद किसी ने पिटाई का वीडियो बना लिया और ये वीडियो सोशल मीडियो पर तेजी से शेयर हो गया।
वहीं, पंकज ने बताया कि युवक ने सभी छात्राओं से माफी मांगी थी, जिसके बाद ही उसे छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि युवक को चेतावनी भी दी गई कि आगे से अगर दोबारा से ऐसी हरकत की, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।



