ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक जेसीबी मशीन के नीचे आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की उम्र 65 साल थी, लेकिन अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद से ही जेसीबी का ड्राईवर मौके से फरार है। पुलिस ने महिला के शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

