ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लापरवाही का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ की लापरवाही के कारण एक महिला की जान चली गई। बताया जा रहा है कि महिला मरीज ने तड़प-तड़प कर अपनी जान देदी।
इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी बहुत वायरल हो रही है। ये मामला फरीदाबाद के सिविल अस्पताल की घटना बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

