घरेलू कलह से परेशान विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज:पानीपत में घरेलू कलह से परेशान होकर एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मृतिका के पास से…

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज:पानीपत में घरेलू कलह से परेशान होकर एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मृतिका के पास से एक सुसाइड नोडट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने पति सहित ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोपी लगाए हैं।

पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय निर्मला की शादी सिवाह गांव के दलविंद्र उर्फ बिल्लू के साथ हुई थी। पिछले काफी समय से निर्मला को आरोपित पति दलविद्र, ससुर ईश्वर और नन्दोई जग्गू निवासी इसराना परेशान कर रहे थे। जिससे शारीरिक और मानसिक प्रताड़नाओं से तंग आकर निर्मला ने शनिवार को ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।
थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि रविवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतका ने सुसाइड नोट में लिखा है कि ससुराल में उसकी कोई कदर नहीं है। पति, ससुर और ननदोई अक्सर उसके साथ झगड़ा करते हैं। पुलिस ने आरोपियों को जल्द काबू करने की बात कही है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *