ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जोमेैटो के बाद अब मैकडॉनल्ड्स (McDonald’s) विवादों से घिर गया है। यह फास्ट फूड कंपनी अपने ग्राहकों को हलाल मीट परोसती है। मैकडॉनल्ड्स इंडिया के एक ट्विटर यूजर ने पूछा कि क्या उनके रेस्तरां हलाल सर्टिफाइड हैं, कंपनी ने कहा कि वह अपने ग्राहकों को हलाल मांस परोसती है। इसके बाद सोशल मीडिया पर ट्वीट की बाढ़ आ गई है। लोग हलाल मीट परोसे जाने को लेकर कंपनी से बेहद नाराज हैं।लोगों का मानना है कि, मैकडॉनल्ड्स ऐसे देश में हलाल मीट की सुविधा दे रहा है, जहां 80 प्रतिशत लोग गैर-मुस्लिम हैं।
@mcdonaldsindia Is McDonald’s in India halal certified?
— hh01 (@hibailyas89) August 22, 2019
दरअसल, मैकडॉनल्ड्स ने ट्विटर पर लिखा, “जो मीट हम अपने रेस्तरां में इस्तेमाल करते हैं, उनकी गुणवत्ता उच्च स्तर की होती है, और ये मीट हमें सरकारी सप्लायर्स से मिलते हैं जो एचएसीसीपी (हजर्ड एनालिसिस क्रिटिकल कंट्रोल पॉइंट) के द्वारा सर्टिफाइड होते हैं।
इसके बाद एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि, मैकडॉनल्ड्स, हम हिंदू झटका मीट चाहते हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा है कि, मैं बेवजह क्रूर हलाल मीट नहीं खाना चाहता। मेरे पास क्या विकल्प है? या मुझे मैकडॉनल्ड्स में नहीं खाना चाहिेए!

