महिला को थाने में बेल्ट से पीटते पुलिस कर्मी, लिविंग इंडिया न्यूज की खबर का हुआ असर

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामले सामने आया है | यहां पुलिस थाने में एक महिला…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामले सामने आया है | यहां पुलिस थाने में एक महिला की कुछ पुरुष पुलिस कर्मी बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं | वायरल हुई वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पुलिसकर्मी महिला की अपनी सरकारी बेल्ट से बर्बरतापूर्वक पिटाई कर रहे हैं | दो पुलिस कर्मी महिला को घेरे खड़े हैं और कुर्सी में बैठे पुलिसकर्मी इस पिटाई की वीडियो बना रहे हैं |

इतना ही नहीं बल्कि पुलिस कर्मी महिला के लिए अपमान भरे शब्दों का भी इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं | इस वीडियो की पुष्टि बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाने के रुप में हुई है | वीडियो के सामने आने के बाद महिला आयोग ने भी इस मामले का कड़ा संज्ञान लिया है | हालांकि लिविंग इंडिया न्यूज की ओर से खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद, आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है |

Watch Video

https://youtu.be/pDrGxdCUNnc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *