ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है और ना ही इस मामले पर सरकार के कानूनों का डर दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि पंजाब में नशे के कारण कई नौजवानों की मौत हो गई है। जिसक कारण पंजाब में नशा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना निर्देश दिया। इसके बावजुद पंजाब में से ना तो नशा खत्म हुआ और ना ही नशा तस्कर तस्करी करने से रुके।
पंजाब पुलिस इन नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर इनको अपने कब्जे में कर रहे है। इसी के चलते पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार दिल्ली से हेरोइन लाकर एक महिला चंडीगढ़ में सप्लाई करने के लिए आई थी जिसको पुलिस ने बड़ी ही मुस्तैदी ढ़ग से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार की गई महिला के पास से 200 टीके, 270 ग्राम हैरोइन और 6 लाख रूपए बरामद किए। पुलिस के कब्जे में आने के बाद उसने पुलिस को बताया कि ग्राहक वाट्सअप के जरीए उससे नशे का सामान मंगवाते थे। सूत्रों का ये भी कहना है कि इसके भाई बहन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


