ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब की लड़कियों के साथ शादी कर विदेश भागने वालों के खिलाफ सरकार सख्ती बरती हुई नजर आ रही है। सूत्रों के हवाले पता चला है कि लड़कियों के साथ शादी कर विदेश भागने वाले लड़कों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ने सख्त कार्रवाई करने की है।
दिल्ली कमेटी ने केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय अधीन इन मामलों की जांच के लिए इंटीग्रेटेड नोडल एजेंसी बनाने की ऐलान किया है। गौरतलब है कि लड़कियों के साथ शादी कर कई लड़के विदेश भाग जाते है और वापिस नहीं आते जिस कारण लड़कियों को अपनी सारी जिंदगी काफी मुश्किल में बितानी पड़ती है।
जिस कारण कमेटी ने भाग गए लड़कों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का ऐलान किया है। जिसके बाद सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली कमेटी के कार्रवाई के तहत विदेश भागे हुए 38 एन आरआई युवकों का पासपोर्ट रद्द कर दिया है। साथ ही उन युवतियों की जिंदगी सुधारने की भी यत्न किए जा रहे है।


