डिलीवरी के लिए आई महिला व शिशु की मौत, डाक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पलवल के जिला नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के लिए आई महिला व शिशु की मौत हो गई। मृतक महिला और शिशु के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पलवल के जिला नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के लिए आई महिला व शिशु की मौत हो गई। मृतक महिला और शिशु के परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। बता दे की दें की दर्द बढने पर ज्योति को डिलवरी के लिए करीब दो बजे पलवल के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसकी जाँच की और बीपी अधिक होने की शिकायत बताते हुए उसे एक इंजेक्शन लगाया और तुरंत नल्हड के नूह अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इंजेक्शन लगाने के बाद ही महिला की हालत बिगडने लगी |

palwal

जैसे ही उसे एबुलेंस में बैठाने लगे उसकी मौत हो गई। महिला डाक्टर अवंतिका पर परिजनों ने मौत का आरोप लगाया। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सुचना मिलते ही शहर थाना से पुलिसबल भी मौके पर पहुंच गया। जिसके बाद मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

palwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *