जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जम्मू कश्मीर में आज सुबह शुक्रवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई | इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- जम्मू कश्मीर में आज सुबह शुक्रवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई | इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया |

जिसके बाद मारे गए आतंकी का शव भी बरामद कर लिया गया है | जानकारी के मुताबिक ये मुठभेड़ अबगाम के चेकपोरा इलाके में हुई है | सुरक्षाबलों का सर्च ओप्रेशन जारी है |

budgam-encounter-pics

गोलाबारी के दौरान बडगाम के कन्नीपोरा इलाके में क्रॉस फायरिंग की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया | जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायल युवक की पहचान शब्बीर अहमद के रूप में हुई है।डाक्टरों ने बताया युवक के पेट में गोली लगी है।

budgam-encounter-pics

आपको बता दे मुठभेड़ में मार गया आतंकी का नाम मुजफ्फर था | ये बड़गाम का रहने बाला बताया जा रहा है | स्थानीय सूत्रों के के मुताबिक उसने कंप्यूटर डिप्लोमा कर रखा था और मुजफ्फर इसी माह 13 जून को आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था।

budgam-encounter-pics

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *