भारत के इस गांव में रहने पर आप हो जाएंगे नामर्द!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भारत का एक ऐसा गांव जहां आपको एक भी मर्द नहीं मिलेंगे। दिन का उजाला हो या रात का अंधेरा, मर्द…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : भारत का एक ऐसा गांव जहां आपको एक भी मर्द नहीं मिलेंगे। दिन का उजाला हो या रात का अंधेरा, मर्द गांव छोड़कर भाग चुके हैं। और इस डर का कारण बनी है चुड़ैल। दरअसल, चुड़ैल के डर के कारण गांव के मर्द बाहर रहने चले गए हैं।

यह गांव तेलंगाना का कासीगुड़ा है। यहां के मर्द चुड़ैलों की कहानियों से इतने डर गए हैं कि उन्होंने गांव से रहने का फैसला कर लिया है। मर्दों को डर है कि चुड़ैल उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगी। ग्रामीणों की मानें तो गांव के एक परिवार के तीन लोगों की हत्या तीन महीने के दरम्यान कर दी गई थी।

हत्या का आरोप चुड़ैलों पर लगाया गया था। कई लोग तो यह भी कह रहे हैं कि चुड़ैल मर्दों के गुप्तांग को काट लेगी। बस जान बचाने  के लिए लोग गांव से भागना बेहतर समझ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि गांव की महिलाओं पर चुड़ैलों का किसी तरह का खतरा नहीं बताया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *