ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महाराष्ट्र में जीत का जश्न मना रही बीजेपी को हरियाणा से जरा सा झटका लगा है। दरअसल, 25 अक्तूबर को हरियाणा विधानसभा के नतीजे सामेन आ गए है। नतीजों के अनुसार, बीजेपी ने 40 सीटों और कांग्रेस ने 31 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, जेजेपी ने 10 सीटों पर जीत हासिल की। 40 सीटों पर फतेह हासिल कर बीजेपी अभी बहुमत कुछ से दूर है।
हरियाणा में अब सरकार बनाने की चाबी दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी और निर्दलीय सात विधायकों के हाथों में आ गई है। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी 40 सीट पाकर बहुमत से छह सीट पिछड़ गई है।
वहीं, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने संकेत दिया कि बीजेपी अगली सरकार के लिए दावा पेश करेगी। लेकिन देखना यह देखना यह होगा कि, बीजेपी को सत्ता की चाबी दिलाने के लिए जेजेपी किंगमेकर बनेगी।

