आलाकमान से मिलने दिल्ली पहुंचे सीएम मनोहर लाल, आज हो सकता है ये बड़ा ऐलान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के रिजल्ट आने के बादस राजनीतिक समीकरण पूरी तरह से बदल गया है। 40 सीटों पर जीत हासिल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के रिजल्ट आने के बादस राजनीतिक समीकरण पूरी तरह से बदल गया है। 40 सीटों पर जीत हासिल कर बीजेपी बहुमत से छह सीटें दूर है। वहीं कांग्रेस ने 31 सीटें जीती हैं और दुष्यंत चौटाला की जन नायक जनता पार्टी ने 10 सीटों पर फतेह हासिल की है।

वहीं आज यानी शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वे यहां बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार, खट्टर आलाकमान के समक्ष नई सरकार बनाने का फॉर्मूला पेश करेंगे। इसके अलावा वो दिल्ली में हरियाणा के निर्दलीय विधायकों से मुलाकात करेंगे। बता दें, गुरुवार देर शाम बीजेपी की सांसद सुनीता दुग्गल सिरसा से जीते गोपाल कांडा समेत छह निर्दलीय विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से लेकर दिल्ली पहुंची थीं। आज ये बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान कर लकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *