ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत में एक शख्स के ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस वारदात ने पति- पत्नी के रिश्ते को एक बार फिर से शर्मसार कर दिया है। पुलिस ने बताया है कि मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने पति की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
आपको बता दें कि 14 नवंबर को केजीपी के पास गगनदीप नाम के एक युवक का शव बरामद हुआ था। जिसमें पुलिस ने जांच की, तो पूछताछ में आरोपित पत्नी ने कबूल किया कि वो अपने प्रेमी से प्यार करती है और पति दोनों के बीच में आ रहा था। जिसके चलते उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दी और पति की हत्या करवा दी। फिलहाल पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करेगी और पूछताछ लगातार जारी है।

