…तो क्या अब प्याज मिलेगा सस्ता !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आसमान छूती प्याज की कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। जिसको लेकर सरकारी कंपनी  (एमएमटीसी) ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आसमान छूती प्याज की कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। जिसको लेकर सरकारी कंपनी  (एमएमटीसी) ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए 11 हजार टन प्याज आयात करने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, एमएमटीसी ने तुर्की से 11 हजार टन प्याज आयात करने का नया ठेका दिया है।  इससे पहले भी एमएमटीसी कंपनी पहले ही मिस्र से 6,090 टन प्याज आयात का आर्डर दे चुकी है।

75 से 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा प्याज
वहीं जनता के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने 1.2 लाख टन प्याज आयात करने की मंजूरी दी थी। फिलहाल देश के विभिन्न हिस्सों में प्याज की खुदरा कीमतें 75 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम हैं।

6,090 टन प्याज पहुंचेगी मुंबई 
तो दूसरी तरफ प्याज की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए प्याज निर्यात पर पहले ही रोक लगा दी गई है। मिस्र से 6,090 टन प्याज दिसंबर के दूसरे सप्ताह में मुंबई के जवाहर नेहरू पोर्ट टर्मिनल पर पहुंच जाएगी।

प्याज के नियंत्रण के लिए बनाया समूह
प्याज के भाव पर नियंत्रण के लिये गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में मंत्रियों का एक समूह बनाया गया है। इसमें वित्त मंत्री, उपभोक्ता मामलों के मंत्री, कृषि मंत्री और सड़क परिवहन मंत्री शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *