ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पति पत्नी का रिश्ता बहुत ही नाजूक होता है और इस रिश्ते में जरा सी भी खटास आने पर ये नाजूक रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। इतना हीं नहीं बिना वजह की बात भी एक बहुत बड़ा विवाद बन जाता है। ऐसा ही मामला दिल्ली से सामने आया है जहां पर एक महिला ने अपने पति की मामूली बात पर जीभ काट दी जिसके बाद महिला का पति कभी बोल नहीं पाएगा।
बता दें कि ये मामला दिल्ली के रणहौला इलाके का है जहां पर पति पत्नी का झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि घर में पति पत्नी अकेले थे और जब पीड़ित अरूण ने अपनी पत्नी काजल को किस करना चाहा तो पत्नी ने अपने पति की जीभ को काट कर फेंक दी। अरूण के माता पिता जब घर आए तो उन्होने देखा की अरूण जमीन पर लेटा हुआ है और उसकी जीभ भी फर्श पर गिरी पड़ी है।
इसके बाद अरूण को जल्द ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले के बाद अरूण के माता पिता का कहना है कि अरूण और काजल के बीच में हमेशा से ही झगड़ा रहता था। उनकी बहु काजल को अरूण पसंद नहीं था और ना ही उसको अरूण का रोमांस करने का तरीका पसंद था।
इसी बात को लेकर उनके बीच में कई बार झगड़ा भी हुआ है। इस बार भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और काजल ने अरूण की जीभ को दांत के साथ काट कर रख दिया। आरोपी महिला गर्भवती भी बताई जा रही है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि अरूण शायद ही कभी बोल पाए। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।




