पंजाब के पीड़ित किसानों को दिखी आस, कैप्टन ने हवाई दौरा कर लिया किसानों का जायजा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में हुई बारिश के कारण जनजीवन काफी बेहाल हो गया है। लगातार तीन दिन तक हुई बारिश के बाद पंजाब में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में हुई बारिश के कारण जनजीवन काफी बेहाल हो गया है। लगातार तीन दिन तक हुई बारिश के बाद पंजाब में मौसम अब साफ हो गया है। पर मूसलाधार बारिश के कारण किसानों की फसलों और गरीबों का बहुत ही बुरा हाल हुआ है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तरनतारन में हवाई दौरा किया। इस दौरे के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों की फसलों का जायजा भी लिया।

captain

सूत्रों से पता चला है कि कैप्टन अमरकोट हल्के के किसानों के साथ मुलाकात भी की। साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वहां मौजूद अधिकारियों से एक लिस्ट भी मांगी है जिसमें ये दर्ज करने को कहा कि जितने भी किसानों का नुकासन हुआ है उसकी एक रिपोर्ट तैयार कर उनके सामने पेश किया जाए।

captain1

गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के दौरे के बाद पीड़ित किसानों को आशा की किरण दिखाई दे रही है कि पंजाब सरकार उनके लिए कुछ अवश्य करेंगी जिससे उनको राहत मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *