ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हिसार के नारनौंद के गांव पेटवाड़ में एक सख्स की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हैरानी वाली बात तो ये है कि इस शख्स को मौत के घाट उतारने वाले और कोई नहीं बल्कि उसी की पत्नी और बेटा थे।
मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि 40 वर्षीय मृतक आजाद मजदूरी का काम करता था, लेकिन उसका बेटा और पत्नी झगड़ा करते थे, जिसक बाद वे परेशान होकर शराब पीने लगा। उसके शराब पीने के कारण घर में अक्सर झगड़ा रहता था।
आज सुबह भी आजाद घर था कि तभी उसकी पत्नी गीता और बेटे ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। हालांकि आजाद ने भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माने और बेरहमी से उसे पिटते रहे, जिस कारण उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना पुलिस की दी और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


