5 साल जैसे काटे, क्या आगे भी वैसे ही चाहते हैं देखना, अब फैसला है आपके हाथ- दीपेंद्र हुड्डा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:18 अगस्त को रोहतक में होने जा रही हुड्डा की रैली के लिए पूर्व सांसद और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा दिन-रात मेहनत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:18 अगस्त को रोहतक में होने जा रही हुड्डा की रैली के लिए पूर्व सांसद और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा दिन-रात मेहनत करने में जुट गए हैं। इसी के चलते दीपेंद्र सोनीपत की दहिया वाटिका में विधायक जयवीर बाल्मिकी के आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे और सभी साथियों को रैली के लिए आमंत्रित किया।

deepender singh hooda

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आगामी 18 अगस्त की परिवर्तन महारैली ऐतिहासिक होगी और प्रदेश की राजनीति के लिहाज से निर्णायक साबित होगी। उन्होंने सभी साथियों को महारैली का न्यौता दिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने फिर दोहराया कि ‘खट्टर सरकार धोखा है, हरियाणा बचा लो एक मौका है।‘

दीपेन्द्र हुड्डा ने आगे कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव हरियाणा के भविष्य का चुनाव है, प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल का हिसाब मांगने का चुनाव है। अब आपको फैसला लेना होगा कि हरियाणा में जिस तरह के पिछले 5 साल देखे, क्या अगले 5 साल वैसे ही देखना चाहते हैं या हरियाणा को दूसरी दिशा में अच्छे भविष्य की तरफ, विकास और भाईचारे की तरफ ले जाना चाहते हैं।

Deepender Hooda

उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को पूरी तरह से विफल करार देते हुए कहा कि हरियाणा के भाजपा राज में घोटालों की लाईन लग गई है। प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार धांधली, वसूली, रिश्वतखोरी, फर्जीवाड़े, पेपर लीक, घपले-घोटाले, अपराधियों को संरक्षण का पर्याय बन गयी है। इसके अलावा दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी और बेकाबू होते आर्थिक हालात चिंता का विषय हैं। हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी के मामले में पूरे देश में केरल के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *