ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- यात्रियों की सुविधा को देखते हुए तीन सप्ताह पहले लखनऊ से नई दिल्ली के लिए तेजस एक्सप्रेस का शुभारंभ किया गया था। आधुनिक उपयुक्तताओं से परिपूर्ण इस ट्रेन में आवश्यकता की सब वस्तुएं मौजुद हैं पर साथ ही मानवता को शर्मसार करने वाले कुछ ऐसे लोग भी हैं।
कुछ ऐसी ही शर्मनाक हरकतें इस ट्रेन की भी सामने आई हैं, जहां इस ट्रेन की केबिन होस्ट्स यात्रियों की हरकतों से बेहद परेशान हो चुकी हैं। इनकी परेशानियों का कारण कुछ ऐसे यात्री हैं, जो उनकी तस्वीरें खींचते हैं, उनकी वीडियो बनाते हैं और उन्हें असहज महसूस करवाते हैं।
तेजस एक्सप्रेस में काम करने वाली एक केबिन होस्ट्स ने बताया कि, ‘जब हम यात्रियों को कुछ परोसने के लिए जाते हैं, तो कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो अपना कैमरा हमारे सामने रखते हैं और हमारी फोटो खींचने और वीडियो बनानी शुरू कर देते हैं, जो हमे अजीब महसूस करवाते हैं।
इतना ही नहीं, कुछ यात्री केबिन होस्ट्स के साथ सेल्फी भी लेते हैं जिन्हें वे चाहकर भी मना नहीं कर सकती। कभी-कभी यात्री बिना किसी कारण के बटन दबाके केबिन होस्ट्स को कॉल करते हैं। सोचने वाली बात है कि, यह स्थिति किसी भी लड़की या महिला के लिए कितनी परेशान करने वाली होती होगी। केबिन होस्ट्स ने बताया कि, कई ऐसे यात्री भी होते हैं, जो इनका मोबाइल नंबर लेने के लिए बदतमीजी तक पर उतर आते हैं। यह हरकतो व्यक्ति की मानसिकता को भी ठेस पहुंचाती हैं।

