आखिर मोदी सरकार ने 28 हजार अतिरिक्‍त जवानों को क्यों भेजा कश्मीर ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्‍मू-कश्‍मीर में पिछले लगभग 15 दिनों में भारी संख्‍या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। 10 हजार अतिरिक्त सुरक्षाबलों को कश्मीर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्‍मू-कश्‍मीर में पिछले लगभग 15 दिनों में भारी संख्‍या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। 10 हजार अतिरिक्त सुरक्षाबलों को कश्मीर घाटी में भेजने के महज एक हफ्ते बाद अब 28 हजार जवानों को भेजे हैं।

pm

कश्मीर घाटी में मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार ने आर्मी और एयरफोर्स को हाई ऑपरेशनल अलर्ट पर रखा है। सुत्रों के अनुसार, पीएम मोदी का कहना है कि आतंकवाद विरोधी कार्रवाई को और मजबूत करने के लिए पीएम मोदी ने यह कदम उठाया है।

froce वहीं विपक्ष ने इस कार्रवाई को लेकर मोदी सरकार पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है। कुछ लोग मोदी सरकार के इस कदम को जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 35-ए हटाने की साजिश बता रहे हैं।

shah
वहीं गृह मंत्रालय का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में अर्द्धसैन्य बलों की तैनाती आंतरिक सुरक्षा स्थिति के आकलन और प्रशिक्षण की आवश्यकताओं के आधार पर की गई है। केंद्रीय बलों की तैनाती और वापसी लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, सार्वजनिक रूप से इस पर चर्चा नहीं की जा सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *