ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा में हो रही भारी बारिश से जहां लोगों में खुशी है, वहीं कई इलाकों में बारिश की वजह से काफी परेशानियां भी हो रही हैं। घरों की छत गिरने के कई मामले सामने आए हैं, जिसमें कुछ लोगों की मौत भी हुई है।
तो वहीं, आज नांगल चौधरी के गांव तलोट में रेलवे अंडरपास में पानी भर गया, जिसमें हरियाणा रोडवेज की यात्रियों से भरी बस फंस गई। हालांकि सभी यात्रियों को सही सलामत बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि बारिश के कारण अंडरपास में कफी पानी भर गया था, जिसमें रोडवेज चालक की लापरवाही से बस फंस गई। वहीं, ग्रामीणों ने पहुंचकर लोगों की मदद की। सभी सवारियों को सुरक्षित निकाला गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।


