ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में अब कांग्रेस फ्रंट फुट पर दिखाई दे रही है। नेतृत्व परिवर्तन के बाद लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। कमेटियों का गठन हो रहा है और तो और चुनाव में उतरने की रणनीति भी सोनिया गांधी की देखरेख में तैयार हो रही है। इसी बीच कांग्रेस शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंच चुकी है।
क्यों चुनाव आयोग पहुंची हरियाणा कांग्रेस ?
कांग्रेस का आरोप…
• हरियाणा कमीशन में जो नियुक्तियां की गई हैं वो सब बीजेपी से जुड़े हैं
• जींद उपचुनाव के दौरान आचार संहिता लगने के वक्त की गई थी नियुक्तियां
• जींद उपचुनाव में इनलोगों ने बीजेपी को फायदा पहुंचाया
• इस बार भी ऐसा होने का खतरा
• कमीशन में बहुत से ऐसे लोग हैं जिन पर केस चल रहे हैं
• कमीशन के अध्यक्ष पर केस, सरकार ने इनके खिलाफ की कार्रवाई नहीं की
कांग्रेस की क्या है मांग ?
• साफ और स्वच्छ चुनाव होने चाहिए
• तुरंत प्रभाव से नियुक्तियों की घोषणा पर रोक लगाई जाए
मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा ‘हमलोग चुनाव आयोग से मिलकर आए हैं, और आयोग ने हमारी बात को सुना है कि कैसे जींद उपचुनाव के दौरान सरकारी तंत्र का दुरूपयोग हुआ। ये लोकतंत्र के खिलाफ है। सीएम खुद घोषणा कर रहे हैं। हमें डर है कि आगे भी ऐसा होगा। आज लोकतंत्र की परीक्षा है हमने निष्पक्ष चुनाव की मांग की है।
मामले को लेकर पूर्व सीएम और कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा ‘ सरकार ने पहले भी दुरुपयोग किया है। ये सबने जींद उपचुनाव में देखा और केवल वोट लेने के लिए नौकरी दी गई, उसके बाद उन्हें निकाल दिया गया।
कुल मिलाकर कांग्रेस बीजेपी को चौतरफा घेरने की तैयारी कर रही है। चुनाव आयोग के साथ हुई बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने साफ किया वो चुनाव निष्पक्ष चाहते हैं जिसमें सरकारी तंत्र का दुरुपयोग ना हो, हालांकि सरकार की ओर से इसपर कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है लेकिन बीजेपी अपने नारे के साथ चुनावी रण आगे चल रही है। अब कांग्रेस बीजेपी के विजय रथ को रोक पाने में कितना कामयाब होती है ये वक्त बताएगा




