खाप नेता ने दुष्यंत चौटाला को करार दिया ‘झूठा’, कहा- उनका मन साफ नहीं है

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चुनावी तैयारियों के बीच हरियाणा में चौटाला परिवार को एक करने का मामला गरमाता ही जा रहा है। वहीं खाप नेता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चुनावी तैयारियों के बीच हरियाणा में चौटाला परिवार को एक करने का मामला गरमाता ही जा रहा है। वहीं खाप नेता रमेश दलाल ने दुष्यंत चौटाला के आरोपों को नकारते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।
रमेश दलाल का कहना है कि, दुष्यंत चौटाला ने खाप पंचायतों को मिलने का समय नहीं दिया। उन्हें दुष्यंत चौटाला का मन साफ नहीं लगता। आगे कहा कि, दुष्यंत चौटाला झूठ बोल रहे हैं और मैं जल्द ही इस बात का खुलासा करूंगा।

बता दें, खाप पंचायत ने चौटाला परिवार को एक करने का बीड़ा उठाया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, उनसे खाप का प्रतिनिधिमंडल नहीं मिला है। अकेले रमेश दलाल उनसे मिले हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि खाप पंचायत देवीलाल परिवार को एकजुट करें।  उन्होंने खाप प्रतिनिधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि खाप प्रतिनिधि अकेले उनको टारगेट न करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *