ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉई (FWICE) ने अब बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू, अल्का याग्निक और उदित नारायण देश की गरिमा न भूलने की नसीहत दी है। इसकी वजह यह है कि, 17 नवम्बर को यूएस में ‘थ्रो बैक नाइंटीज’ नाम से एक इंवेंट होने वाला है, जिसे पाकिस्तानी नागरिक मोअजम्मा हुनैन आयोजित कर रहा है। FWICE ने तीनों गायकों को यह शो रद्द करने के लिए कहा है।
https://twitter.com/ashokepandit/status/1174157845677260801
दरअसल, संस्था के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने अपने ट्विटर हैंडल पर इन तीनों सिंगर्स के नाम एक लैटर जारी किए हैं। जिसमें लिखा है कि, फेडरेशन आप सभी से निवेदन करता है कि आप सभी इस इवेंट से अपने नाम वापस ले लें।सभी कलाकारों से निवेदन है कि वे पैसे के लिए देश की गरिमा को न भूलें। पाकिस्तानी लोगों और कलाकारों के साथ किसी भी आयोजन का हिस्सा भी न बनें।
