ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दो देशों के बीच का विवाद लेकिन भारत के नागरिकों की जेबों पर कैसे होगा इसका असर? सऊदी जो की तेल का उत्पादन करने वाला सब से बड़ा देश है | उसकी खदानों को निशाने पर लेकर विद्रोहियों ने हमला कर दिया | सऊदी का इलज़ाम है की ईरान, यमन में रह रहे हूथी विद्रोहियों को हथियार मुहैया करवा कर सऊदी के विरुद्ध खड़ा करता है |
14 सितम्बर को हूथी विद्रोहियों ने सऊदी की दो मुख्य तेल खादानों अबकैक और खुरैस जो की अरमाको के अधीन आती हैं उन पर ड्रोन से हमला कर निशाना बनाया | जिस वजह से तेल के उत्पाद में 5 % की गिरावट आयी | जिस वजह से कच्चे तेल की कीमत में २० डॉलर का उछाल आया जो फिर घट कर 12 डॉलर पर आया और अंत में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 6 डॉलर पर आकर थम गया |
सऊदी का कहना है के ये हमले की साज़िश के पीछे ईरान का हाथ है.लेकिन ईरान ने इन् आरोपों को नकारते हुए कहा की उनका इस सब से कुछ लेना देना नहीं | दूसरी तरफ सऊदी ने कहा है की उनके पास पुख्ता सबूत हैं जो साबित कर देंगे की इस सब के पीछे ईरान की मिली भगत है |
अरमाको ने 2018 में 8 लाख करोड़ का मुनाफा किया था. एक दिन में 98 लाख बैरल तेल त्यार करने वाली अरमाको पर हमला कर हूथियों ने अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में तेल की कीमतों पर खासा असर डाला है | तेल के दामों में ऐसा उछाल 1980 के बाद से अब 2019 में जाकर देखने को मिला है |
भारत में पेट्रोल और डीज़ल के दामों में भी वृद्धि हुई है जहाँ पेट्रोल 14 पैसे बढ़ा हैं और डीज़ल 15 पैसे | पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है की उनकी बात रूस की कंपनी रोसनेफ्ट के सीईओ से हुई है और रोसनेफ्ट रूस में कच्चा तेल मुहैया करवाने वाली मुख्य कंपनी है |
पेट्रोल और डीज़ल भारत की राजनीति में एक अहम भूमिका निभाता है. जुलाई में वित्त मंत्री निर्मला सीथारमन ने बजट पेश किया था जिसमें 1 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी थी | लेकिन अब सऊदी और ईरान के टकराव की स्थिति में अंतररष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ौती हुई है |
बैर हाल देखना ये होगा की सऊदी, ईरान और यमन के हूथियों के बीच जो ये स्थिति पैदा हुई है वो आने वाले वक़्त में क्या रूप लेती है और उन हालातों में बाकी के देशों पर क्या असर पड़ता है |
Watch Video
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/917339585294000/
