नागरिकता बिल पर क्यों तिलमिला उठा पाकिस्तान जानिए पूरी खबर !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में पास हो गया है, जिसके बाद मोदी सरकार कल यानी बुधवार को इस बिल को राज्यसभा में पेश करेगी।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में पास हो गया है, जिसके बाद मोदी सरकार कल यानी बुधवार को इस बिल को राज्यसभा में पेश करेगी। लेकिन इस नागरिकता संशोधन बिल को लेकर पाकिस्तान  तिलमिला उठा है, और भारत को एक बार फिर से पाकिस्तान ने गीदड़ भभकी देना शुरु कर दिया है।

 

बिल पर तिलमिला उठा पाकिस्तान

रात नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में पास किया गया, जिसके बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भारत के ‘नागरिकता संशोधन बिल’ को भेदभावकारी बिल करार दिया और इस बिल का विरोध भी किया ।

 

ये बिल द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन

पाकिस्तान ने भारत पर हमला बोलते हुए कहा कि ये बिल दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय समझौतों का पूरी तरह से उल्लंघन है भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए चिंताजनक है।

 

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को लगी मिर्ची

वहीं इस बिल पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की लोकसभा द्वारा पारित नागरिकता से जुड़े संशोधित बिल में पाकिस्तान और दो अन्य दक्षिण एशियाई देशों के मुस्लिमों को छोड़कर सभी धर्मों के शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान करता है, ये पूरी तरह गलत है, भारत ने  धर्म के आधार पर भेदभाव किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *