ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विवादों में घिरी पानीपत फिल्म का हरियाणा में भी जाटों ने विरोध किया है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने पानीपत फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है। दरअसल, समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा है कि फिल्म निर्माता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
बता दें कि जसिया स्थित छोटूराम धाम में समिति की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक की गई, जिसमें ये तय किया गया कि पानीपत फिल्म पर बैन लगाने की मांग को लेकर आने वाले 72 घंटों में राज्य के सभी जिलों में डीसी और एसपी के माध्यम से ज्ञापन भेजे जाएंगे। वहीं, यशपाल मलिक ने यह भी बताया कि 28 दिसंबर को रोहतक में संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। जिसमें जाट आरक्षण को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
आपको बता दें कि फिल्म पानीपत में जाट समाज के आदर्श महाराज सुरजमल को लालची दिखाया गया है। जो उनके चरित्र और इतिहास के साथ फिल्म निर्देशक की ओर से सीधी छेड़छाड़ है।


