जिसकी देखभाल के लिए नौकरी मिली, उसी ने छीन ली ज़िंदगी

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : एक सप्ताह पहले ही नई नौकरी पर आए शख्स को पता नहीं था कि मौत उसे यहां लेकर आई है। उसकी…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : एक सप्ताह पहले ही नई नौकरी पर आए शख्स को पता नहीं था कि मौत उसे यहां लेकर आई है। उसकी एक जरा सी गलती इतनी भरी पड़ी कि उसकी ज़िंदगी ही खत्म हो गई। दरअसल, यह वाकया सामने आया है बेंगलुरु के बानेरघट्टा बायोलॉजिकल पार्क में, जहां सफेद बाघ के दो शावकों ने अपनी देखभाल के लिए एक सप्ताह पहले रखे गए शख्स की जान ले ली।

बताया जाता है कि पार्क में अनिज (41) को एक सप्ताह पहले ही जॉब पर रखा गया था। उसको सफ़ेद बाघ के बच्चों की देखभाल करने की ज़िम्मेदारी दी गई थी। अनिज दोनों शावकों को खाना देने पिंजड़े में गया था, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया कि पिंजड़ा दूसरी तरफ से भी खुला हुआ है। जैसे ही अनिज पिंजड़े के अंदर गया, शावकों ने उस पर हमला करके उसकी जान ले ली।

बायोलॉजिकल पार्क के कर्मचारियों ने बताया कि अनिज ने जान बचाने की काफी कोशिश कि लेकिन शावक ने उसका पीछा किया और बचने का एक भी मौका नहीं दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और शव को जब्त करके पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पार्क की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *