पुलिस की गोद में मुस्कुराते बच्चे की तस्वीर क्यों हो रही वायरल?

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : पुलिस की गोद में हंसते हुए बच्चे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पहली नज़र में आपको…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : पुलिस की गोद में हंसते हुए बच्चे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पहली नज़र में आपको भी इस तस्वीर को देखकर प्यार आ जाएगा। लेकिन जैसे ही आप तस्वीर की हकीकत को जानेंगे आपका हैदराबाद पुलिस को सलाम करने का मन करेगा।

आपको हम बता रहें हैं इस तस्वीर की हकीकत। दरअसल, हैदराबाद पुलिस ने मोहम्मद मुश्ताक़ और मोहम्मद यूसुफ़ को एक बच्चे को बेचने की कोशिश में गिरफ्तार किया है। और जब पुलिस ने 15 घंटे में ही सकुशल बरामद हुए बच्चे की तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया।बताया जाता है एक बच्चे को गिरफ्तार किए गए आरोपी बेचने की फ़िराक में थे। जब मां ने पुलिस में बच्चे के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज़ कराई तो पुलिस ने जांच शुरू की और आखिर में CCTV फुटेज की सहायता से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *