Washington DC Shootout:
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी में 2 नेशनल गार्ड सैनिकों को गोली लगी है. इस हमले पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना को आतंकी हमला करार दिया है. आरोपी के हमले करने के कारणों को पता नहीं चल पाया है. वह अफगानिस्तान से है, उसने अमेरिकी सैनिकों के साथ भी काम किया है. इस घटना पर अमेरिका के बड़े नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है.
अफगान नागरिक, अमेरिकी सेना के साथ कर चुका है काम-
लकनवाल 29 साल का अफगान नागरिक है, जो 2021 में अमेरिका आया था. वह अफगानिस्तान से आए शरण आए लोगों में शामिल था. इसके तहत 76,000 से ज्यादा अफगान नागरिक अमेरिका पहुंचे, ज्यादातर वे लोग जो सालों तक अमेरिकी सैनिकों के साथ काम करते थे.
लकनवाल के परिवार का कहना है कि वह अफगान आर्मी में 10 साल तक रहा और कंधार के एक बेस पर तैनात था. तालिबान के कब्जे के बाद उसने परिवार के साथ अमेरिका का रुख किया. उसके रिश्तेदारों ने बताया कि वह अमेरिका का समर्थन करता था और अफगानिस्तान में सेवा के दौरान घायल भी हुआ था.
अफगानिस्तानी प्रवासियों के लिए सख्त हो सकते है नियम-
अमेरिकी माइग्रेशन विभाग ने अफगानिस्तानी प्रवासियों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. अमेरिकी विभाग ने एक्स पर लिखा, “तुरंत प्रभाव से अफगान नागरिकों से जुड़ी सभी इमिग्रेशन रिक्वेस्ट की प्रोसेसिंग सिक्योरिटी और वेटिंग प्रोटोकॉल के आगे रिव्यू तक अनिश्चितकाल के लिए रोक दी गई है. हमारे देश और अमेरिकी लोगों की सुरक्षा हमारा एकमात्र फोकस और मिशन है.
ट्रंप ने मानवता के खिलाफ अपराध-
ट्रंप ने कहा कि यह हमारे पूरे देश और मानवता के खिलाफ अपराध है. ट्रंप ने कहा कि पूर्व प्रेसिडेंट जो बाइडन के शासन में अफगानिस्तान से अमेरिका में आए प्रत्येक एलियन की दोबारा जांच होगी. घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुरंत 500 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती का आदेश दिया. हमलावर का नाम रहमानुल्लाह लकनवाल बताया जा रहा है.
ओबामा ने हिंसा की निंदा –
ओबामा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि, “अमेरिका में हिंसा की कोई जगह नहीं है. मिशेल और मैं आज वाशिंगटन, डीसी में गोली लगने वाले सैनिकों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, और उनके परिवारों को अपना प्यार भेज रहे हैं क्योंकि वे सबसे दुखद हालात से गुजर रहे हैं.
कमला हैरिस ने गोलीबारी में घायलों के लिए की प्रार्थना-
अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, डग और मैं उन दो नेशनल गार्ड्समैन, उनके परिवारों और उनसे प्यार करने वाले समुदायों के लिए प्रार्थना करते हैं, जिन्हें आज सुबह वाशिंगटन में गोली लगी थी. किसी भी तरह की हिंसा मंजूर नहीं है, और हम सभी को मिलकर इस दुखद घटना की निंदा करनी चाहिए.



