आखिर कब थमेगा मासूमों की मौत का सिलसिला ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हमारे देश में यह प्रथा सी बन गई है कि जब तक कोई बड़ी घटना न हो जाए सरकार सतर्क नहीं होता।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हमारे देश में यह प्रथा सी बन गई है कि जब तक कोई बड़ी घटना न हो जाए सरकार सतर्क नहीं होता। यही वजह है कि, हरियाणा के करनाल में फिर मासूम बोरवेल के गढ्ढ़े में गिरने से मौत का ग्रास बन गई। इस घटना के बाद देश एक बार फिर शर्मसार हुआ है। फिर एक मां की गोद सूनी हो गई और कलेजा दर्द से तड़प उठा है। प्रशासन फिर भी हाथ पर हाथ धरे बैठा है। आखिर कब तक देश में ट्यूबवेल और बोरवेल के गड्ढे खुले छोड़े जाते रहेंगे और कब तब इसमें मासूम फंसते रहेंगे। इसका जवाब कोई देना नहीं चाहता है। हर घटना से सीख की बात तो होती है, लेकिन  मासूम मौत के कुएं में गिरते रहते हैं। मौत के ऐसे गड्ढे कब भरे जाएंगे प्रशासन इसका जवाब नहीं दे पा रहा हैं।

 borwell

चलिए अब आपको बताते है इन मौत के गढ्ढों की भयानक सच…

  • आपको याद होगा जब संगरूर जिले दो साल का बच्चा फतेह 150 फीट गहरे और 9 इंच संकरे बोलवेल में गिर गया था। गड्ढे में गिरने और बाद में बचाने की कोशिश लाईव टेलीविज़न पर दिखाई जा रही थी। लोग घरों में बैठ कर टीवी पर आंखे गड़ाए बैठे थे। मंदिरों में भगवान से गुहार और देशभर में पूजा-पाठ का दौर चला था। 109 घंटे बाद उसे बोरवेल से निकाला तो गया। लेकिन अफसोस फतेह अपनी जिंदगी की जंग हार गया था।
  • 4 फरवरी 2007 को मध्‍य प्रदेश के कटनी जिले में 2 साल का अमित 56 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। 48 घंटे से ज्‍यादा समय तक चले ऑपरेशन के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।
  • गुजरात के करमाडिया में 3 साल की आर्ती बोरवेल में गिरी और उसको बचाने का प्रयास भी हुआ। लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका उसकी मौत हो गई।
  • 7 अप्रैल 2007 में गुजरात के मेहसाणा जिले में 5 वर्षीय सानू गिरा था। बच्चे को बचाने के लिए सेना तक की मदद ली गई, लेकिन सारे प्रयास नाकामयाब रहे। सानू की मौत बोरवेल में ही हो गई थी।
  • 20 जून 2012 में गुड़गांव में 68 फुट गहरे बोरवेल में माही गिर गई थी। उसे बचाने के लिए 64 घंटों तक प्रयास जारी रहा। माही निकल तो गई लेकिन जिन्दा नहीं थी।

INNOCENT

अब आपको बताते हैं इन खुशकिस्मतों के बारे में जिन्होंने दी मौत को मात..

  • 13 साल पहले कुरूक्षेत्र ज़िले के गांव हलदेहेड़ी में 5 साल का प्रिंस 60 फीट गहरे गढढे में गिर गया था। प्रिंस की हर सांस के साथ देश की सांस जुड़ गई थी। करीब 50 घंटे मौत से जंग लड़ उसे बचा लिया गया था। इस घटना ने पूरे देश को दहला कर रख दिया था। लेकिन प्रशासन और लोगों ने इससे कोई सीख न ली।
  • हिसार बालसमंद गांव में 20 मार्च 2019 को खेलते हुए 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा गया। लेकिन लंबे समय की जद्दोजहद के बाद बच्चे को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया।
  • मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ होने का सिलसिला जारी है, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदकर बैठा है। ऐसे हादसे सोचने पर मजबूर कर देचे हैं कि, आखिर कब तक मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ होता रहेगा और मां-बाप के कलेजे के टुकड़े उनसे दूर होते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *