ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिज विज ने सीएम खट्टर को सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छा वातावरण प्रदान करने की नसीहत दी है। ताकि ने अच्छे से काम कर सकें। हजारों सरकारी कर्मचारियों के सामने सीएम खट्टर को मंत्री विज ने सलाह दी।
उन्होंने कहा कि, जब तक सौहार्दपूर्ण वातावरण नहीं होगा तब तक सरकारी नीतियों पर वो फूल नहीं खिल सकते। अपनी ही सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर चुके मंत्री अनिल विज ने आगे कहा कि, वे मुख्यमंत्री नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपने विभाग के कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा किया है।

