ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नवांशहर के कस्बा बंगा के गांव जंडियाला में खराब मौसम की वजह से चले तूफान के कारण बिजली शॉर्ट सर्किट से गेहूं के भूसे को आग लग गई । आग लगने के कारण 150 के करीब ट्राली भूसा जलकर राख हो गया । तूफान का कहर इस कदर बरसा कि आग दूसरे गांव तक पहुंच गई जिसके कारण गांव वालों के एक गरीब परिवार के पशु बांधने के बाड़े को भी आग लग गई।
किसानों ने बताया कि तेज तूफान के कारण शार्ट सर्किट से आग लग गई जिसके कारण काफी किसानों का रखा हुआ भूसा जलकर राख हो गया । किसानों के आरोप है कि उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी खोन किया लेकिन कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा । पीड़ित किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है ।
शॉर्ट सर्किट से गेहूं के भूसे में लगी आग
आग लगने से 150 ट्रॉली भूसा जलकर राख
किसानों का प्रशासन पर आरोप
फोन करने पर भी नहीं पहुंचा प्रशासन
Watch Video
https://youtu.be/ma83CMLZhls
