जवान राजिंदर सिंह का हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम संस्कार में ना तो फौज की टुकड़ी पहुंची और ना ही पुलिस

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरदासपुर के गांव कोट खान मोहमद के रहने वाले 38 साल के राजिंदर सिंह 28 असम रेजीमेंट में 2000 में भर्ती हुये थे।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरदासपुर के गांव कोट खान मोहमद के रहने वाले 38 साल के राजिंदर सिंह 28 असम रेजीमेंट में 2000 में भर्ती हुये थे। इस समय असम के दीमापुर में तैनात थे । 11 मई को फोन पर राजिंदर के परिवार वालों को बताया गया कि रजिंदर को गाली लगी है। जिसके बाद राजिंदर सिंह का शव आज सुबह करीब आठ बजे उसके गांव तिरंगे में लिपटा पहुंचा। शव लेकर पहुंचे फौज के कर्मचारी ने बताया कि उन्हें सिर्फ बॉडी परिवार को सौंपने के बारे में जानकारी दी गई है इससे ज्यादा उन्हें कुछ पता नहीं है।

वहीं इस मामले में नायब तहसीलदार ने बताया कि प्रसाशन की तरफ से वह पहुंचे हैं और सलामी उनकी तरफ से दी गई है। फौज की तरफ से सलामी क्यों नहीं दी गई इसका कारण उन्हें पता नहीं है। कादियां के विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा कि रजिंदर सिंह की शहादत पर इलाके को फक्र है और वह प्रसाशन से जानकारी लेंगे की आखिर राजिंदर सिंह को सलामी क्यों नही दी गई। पंजाब सरकार की तरफ से जो भी संभव होगा सहायता दी जाएगी।

जवान राजिंदर सिंह का हुआ अंतिम संस्कार

अंतिम संस्कार में ना तो फौज की टुकड़ी पहुंची और ना ही पुलिस

राजिंदर सिंह की मौत का कारण बना रहस्य

काहनूवान के गांव कोट मुहमद खान के रहने वाले था राजिंदर 

Watch Video

https://youtu.be/b0GbG9l5gFw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *