ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हमें अक्सर ये खबरें सुनने में आती है कि हमारे यहां खाने-पीने की चीज़ों में मिलावट हो रही है | हमें यह सुनना आम बात हो गई है कि हर चीज में मिलावट हो रही है और हम वीडियों देख कर आंख बंद करके इन खबरों को अक्सर सच भी मान लेते है | वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है और कहा जा रहा है कि पीली मटर को रंगकर हरी मटर बनाने काम का गोरखधंधा चल रहा है | लोग इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे है | इस उम्मीद में कि चाहने वालों को सतर्क करें | इस वायरल वीडियो पर देखिए रिपोर्ट..
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो तो आप देख ही चुके ही है कि कैसे खेत में काम कर रहे लोग दानों को धड़ले से रंग रहे है और वीडियो में ये भी साफ दिख रहा है कि पीले दानों को ही रंगा जा रहा है | पीले पर ही ये लोग हरा रंग चढ़ा रहे है | अब देखने वाली बात ये है कि क्या सच में मटर के दाने है | क्या सच में ये वायरल वीडियों असली है |
वायरल वीडियो में आप ये तो देख ही चुके है कि कैसे लोग ये दानों का रंगने में लगे हुए है | साथ ही आप इन दानों को हरा करने की विधि भी देख चुके है कि कैसे इन दानों को पीले से हरा बनाया जा रहा है |लेकिन हमने आपकों दिखाया कि असल में वीडियों का सच क्या है…
पड़ताल में झूठा साबित हुआ वायरल वीडियो
मटर के दानों के जगह मिलें सोयाबीन के दाने
बुआई से पहले सोयाबीन के दानों को दिया जाता केमिकल ट्रीटमेंट
Watch Video
https://youtu.be/CzIjUc0adHQ
