#BlueMoon : आज का चंद्रमा आपकी जिंदगी में ला रहा बहुत बड़ा बदलाव…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को ग्रहों की रानी कहा जाता है। चंद्रमा एक ऐसा ग्रह है जो सीधे मन को प्रभावित…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को ग्रहों की रानी कहा जाता है। चंद्रमा एक ऐसा ग्रह है जो सीधे मन को प्रभावित करता है। दरअसल, हस्तरेखा हों या कुंडली, चंद्रमा की स्थिति देखकर किसी भी व्यक्ति की मानसिक स्थिति और सफलता का पता आसानी से लगा लिया जाता है। चंद्रमा एक ऐसा ग्रह है जिसे शुभ माना जाता है। अब बात करते हैं ब्लू मून की जो बुधवार को बनी है।

कहने का मतलब है कि एक ही महीने में दो बार जब पूरा चांद निकलता है तो उसे ब्लू मून कहा जाता है। यह संयोग तीन साल में एक बार बनता है। वहीं ज्योतिषशास्त्र में भी ब्लू मून का विशेष महत्व है। हम आपको बता रहे हैं कि 31 जनवरी को ब्लू मून का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष : इस राशि वालों को कुछ ऐसा प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसकी तलाश उन्हें काफी समय से थी। हालांकि, आपको कुछ रचनात्मक ढंग से सोचते हुए काम करना पड़ेगा।

 

वृषभ : ब्‍लूमून का असर इस राशि वालों की कुंडली के चौथे भाव पर होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ बदलाव आएंगे। यह बदलाव काफी सकारात्म रहने वाला है।

 

मिथुन : इस राशि के लोगों के लिए फरवरी की शुरूआत से ही गरमागरम खबरें सुनने को मिलने लगेगी। मतलब आपका ज्यादा वक्त गॉसिप सुनने और सुनाने में गुजरने वाला है।

 

कर्क : ब्लू मून के कारण आपको बचत करने में दिक्कत होने वाली है। इस कारण आप बचत पर ज्यादा ध्यान दें, नहीं तो अनावश्यक खर्च करना पड़ सकता है।

 

सिंह : इस महीने लोग आप पर काफी ज्यादा ध्यान देंगे। इसलिए आप खुद का विशेष ध्यान दें। पहनावे और हेयर स्टाइल का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

 

कन्‍या : इस राशि के जातकों में आलस्य की अधिकता रहेगी। आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। इसलिए बड़े काम करने से पहले आपको सोच-विचार की जरूरत है।

 

तुला : ब्लू मून के कारण आपकी दोस्ती में बदलाव आएंगे। आप नए दोस्तों से मिलेंगे। वहीं आप पुराने दोस्तों की हरसंभव मदद करते नजर आएंगे।

 

वृश्चिक : ब्लू मून का प्रभाव इस राशि वालों की कुंडली के दसवें भाग पर पड़ेगा। इसका मतलब यह हुआ कि आपकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में छवि सुधरेगी।

 

धनु : आपको नई शुरूआत का अवसर मिलेगा। आप कुछ नया काम करना शुरू करेंगे। हालांकि कुछ दिनों के बाद ही आपको बोरियत महसूस होने लगेगी।

 

मकर : कुंडली के आठवें भाग पर ब्लू मून का प्रभाव रहेगा। इसका मतलब यह है कि आपकी सेक्स लाइफ काफी अच्छी गुजरेगी। साथ ही आप पुराने उधार भी चुकाने में सफल होंगे।

 

कुंभ : इस राशि वालों के लिए पर्सनल लेवल पर बहुत कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आप दूसरों से अपने रिश्ते बनाने में जुट जाएंगे। आप रिश्तों को लेकर काफी सीरियस भी रहेंगे।

 

मीन : इस राशि वालों के लिए समय आ गया है कि वो अपनी दिनचर्या में थोड़ा परिवर्तन करें। आप सुबह की अपनी रूटीन में बदलाव लाएं। इसका सकारात्मक प्रभाव आपके भविष्य पर पड़ेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *