जालंधर: ऑटो चालक ने की खुदकुशी, जहरीला पदार्थ निगलकर की खुदकुशी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर के ईसानगर में एक ऑटो चालक ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली | मृतक की पहचान राकेश कुमार के रुप में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर के ईसानगर में एक ऑटो चालक ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली | मृतक की पहचान राकेश कुमार के रुप में हुई है | मृतक के परिजनों ने बताया कि राकेश घर आया और आते ही अपनी पत्नी से पीने के लिए पानी मांगा | जिसके बाद पानी के साथ उसने कोई गोली खाई | जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई |

मृतक के पिता के मुताबिक उसे कोई बार-बार फोन कर पैसे मांग कर रहा था | जिससे परेशान होकर राकेश ने खुदकुशी कर ली | मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई शुरू कर दी है |

ऑटो चालक ने की खुदकुशी

जहरीला पदार्थ निगलकर की खुदकुशी

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *