ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:पूर्व पीेएम मनमोहन सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की 100वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए 1984 के सिख दंगों को लेकर एक बड़ा बयान दिया। मनमोहन सिंह ने कहा कि अगर उस वक्त के गृहमंत्री नरसिम्हा राव ने इंद्र कुमार गुजराल की सलाह मानी होती तो 1984 के सिख दंगों को रोका जा सकता था।
जानकारी देते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि इंद्र कुमार गुजराल ने 1984 के सिख दंगों को रोकने के लिए सेना को तैनात करने की सलाह दी थी, लेकिन गृहमंत्री नरसिम्हा राव ने उनकी इस सलाह को नजरअंदाज कर दिया, यही नहीं गुजराल ने उस रात गृहमंत्री नरसिम्हा राव से मुलाकात भी की थी। ताकी 1984 के सिख दंगों को रोका जा सके।

