नागरिकता बिल पर क्या बोले राहुल गांधी जानिए पूरी खबर !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज नागरिकता संशोधन बिल पर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर आरोप…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज नागरिकता संशोधन बिल पर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार नागरिकता संशोधन विधेयक के माध्यम से पूर्वोत्तर के नस्लीय सफाए की कोशिश कर कर रही है। इस दौरान राहुल गांधी ने विधेयक के खिलाफ पूर्वोत्तर में प्रदर्शन होने से जुड़ी खबर का हवाला देते हुए कहा कि, मैं पूर्वोत्तर की जनता के साथ मजबूती से खड़े हूं।

अखिलेश का ट्वीट के जरिए बीजेपी पर निशाना

इससे पहले बीजेपी पर अखिलेश यादव ने भी हमला बोला। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, भाजपा के CAB जैसे क़दम ऐतिहासिक नहीं बल्कि ऐतिहासिक भूल साबित होंगे, वहीं विपक्ष इस बिल का लगातार विरोध कर रहा है और संविधान विरोधी बता रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *