ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज नागरिकता संशोधन बिल पर शिवसेना पार्टी के सुर हर दिन और हर घंटे बदलते नज़र आ रहै हैं। लोकसभा में सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल का समर्थन करने के बाद शिवसेना ने कल इस बिल का विरोध किया था, लेकिन अब एक बार फिर शिवसेना ने यू टर्न ले लिया है। बताया जा रहा है कि शिवसेना इस बिल पर चीजें स्पष्ट होने तक बिल का समर्थन नहीं करेगी।
सिटीजनशिप अमेंडमेंट पर बोले संजय राउत
तो दूसरी तरफ शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल पर शिवसेना को राज्यसभा में क्या करना है, इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। संजय राउत ने कहा कि हम चर्चा के दौरान देखेंगे कि किस तरीके के मुद्दे सामने आ रहे हैं, और उसी के आधार पर निर्णय लिया जाएगा कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

