ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: विश्व कप क्वालीफायर में वेस्टइंडीज-स्कॉटलैंड के बीच सुपर सिक्स का मुकाबला खेला गया | इस मैच में बारिश की मेहरबानी से स्काटलैंड को डकवर्थ लुईस के आधार पर पांच रन से हराकर वेस्टइंडीज ने क्रिकेट के महाकुंभ में जगह बना ली | इसके बाद क्रिस गेल ने एक चौंकाने वाला बयान दे डाला |
2019 के वर्ल्ड कप के बाद लेंगे सन्यास
गेल ने बताया कि 2019 उनका आखिरी विश्व कप होगा | गेल ने मैच के बाद कहा कि वो विश्व कप में क्वालीफाई करने पर बहुत खुश हैं और अब फिट रहना चाहता हैं | गेल ने कहा कि अब टीम के पास एक युवा हैं | इसलिए ये वर्ल्ड कप उनके लिए आखिरी होगा, जिसके लिए गेल ने खुद को बेहद उत्सुक बताया |


