पाक के खिलाफ भावनाओं पर काबू रखें खिलाड़ी- मनप्रीत सिंह

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चुनी गई टीम को ‘सर्वश्रेष्ठ’ करार दिया | यहां…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चुनी गई टीम को ‘सर्वश्रेष्ठ’ करार दिया | यहां उन्होने अपने खिलाडि़यों से पाकिस्तान के खिलाफ भावनाओं पर काबू रखने की अपील की | टीम को अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान को साथ ही करनी है |

indian hocky team

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चुनी गई टीम ‘सर्वश्रेष्ठ’- मनप्रीत

मनप्रीत ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ हमें भावनाओं को काबू रखना होगा। सभी खिलाडि़यों को यह सलाह दी जा रही है, कि वे इस मैच में खुद पर भावनाएं हावी ना होने दें | क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है।

india-pakistan-hockey-team

टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलिया

भारतीय टीम ग्लास्गो में पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी | मनप्रीत इस बार भी मेजबान देश को ही सबसे बड़ी चुनौती मानकर चल रहे हैं | ऑस्ट्रलिया ने 1998 के बाद अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स में हर बार स्वर्ण पदक जीता है |

manpreet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *